
निखिल द्विवेदी की 'सैफरन मैजिकवर्क्स' द्वारा प्रोड्यूस और ज़ी स्टूडियोज़ के सपोर्ट के साथ, बंदर को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म में एक ऐसी शानदार कास्ट है जिस पर सबकी नज़रें टिकी रहेंगी!
'बंदर' के मेकर्स ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले नजर आएंगे। जहाँ यह फिल्म बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बीच पहला कोलेब्रेशन है, वहीं अभिनेता ने अनुराग कश्यप की फिल्म में एक बिल्कुल ही अलग और लीक से हटकर भूमिका निभाई है, और यह वाकई में कमाल है।
बंदर का टीज़र आज के सिनेमा से एकदम अलग वाइब लेकर आया है। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की राइटिंग के साथ, ये फिल्म एक क्रेज़ी राइड होने का वादा करती है, जिसमें ज़बरदस्त कास्ट इस पागलपन को और बढ़ा रही है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि एनिमल के बाद बॉबी देओल और अनुराग कश्यप साथ आ रहे हैं। उन्हें 70 के दशक के डिस्को वाले अवतार में और 'कम ऑन बेबी दिल किसको देगी' के रीमैजिन वर्ज़न पर थिरकते देखना एक असली 'सिनेमा मोमेंट' है। एनिमल में उनके इंटेंस रोल के बाद, बॉबी को इस अनोखे अवतार में देखने के लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
टीज़र जहां एक तरफ पागलपन की शुरुआत करता है, वहीं अचानक आने वाला ट्विस्ट कहानी का रुख ही बदल देता है। यहाँ से जो सामने आता है, वो उस कहानी की झलक है जो शुरुआत में दिखने वाली चीज़ों से कहीं ज़्यादा बड़ी और उलझी हुई है। जैसे-जैसे टीज़र की लय बदलती है और तेज़ होती जाती है, वैसे-वैसे अनुराग कश्यप के डायरेक्शन का जादू साफ़ दिखने लगता है, पूरी रफ़्तार को बरकरार रखते हुए हर सीन के साथ फिल्म की इंटेंसिटी को बड़ी ही स्मूथली बढ़ाते हुए।
बंदर को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी बेहतरीन कहानियों के पीछे की मशहूर जोड़ी है। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन और निखिल द्विवेदी की 'सैफरन मैजिकवर्क्स' के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ के सपोर्ट के साथ 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
























