खूबसूरत मस्टर्ड येलो साड़ी में सजी कृति खरबंदा ने नवरात्रि के पांचवें दिन अपने पारंपरिक अंदाज से उत्सव में चार चांद लगा दिया है। साड़ी पर की गई नाजुक कढ़ाई, खूबसूरत बॉर्डर और उनका निखरा हुआ अंदाज उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रहा है। पीले रंग की खिली-खिली आभा उनके लुक में रौनक जोड़ रही है, जो नवरात्रि के पावन और खुशनुमा माहौल को खूबसूरती से दर्शा रही है।

अपने इस लुक के साथ कृति ने सादगी और पारंपरिक खूबसूरती का शानदार मेल पेश किया है। उनका यह अंदाज उन लोगों के लिए भी खास प्रेरणा है, जो नवरात्रि के दौरान पारंपरिक परिधानों में एलिगेंट और फेस्टिव दिखना चाहते हैं।

अपने इस खास मौके पर कृति ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, “नवरात्रि के पांचवें दिन के लिए मन में धूप-सी खिली खुशियां हैं। माता स्कंदमाता आपके जीवन को आनंद, शांति और समृद्धि से भर दें।”

https://www.instagram.com/reel/DegIGF-zl5y/?mdxt=bXdnYmQ4OHlhaGM5