
‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
लिंक: https://youtu.be/ceooxuS-sww?si=XeL7wMHzBHMmUSn3
अपने अनोखे टीज़र और चार्टबस्टर गानों से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा करने के बाद, ‘पति पत्नी और वो दो’ के निर्माताओं टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अब इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जो प्रजापति पांडे की बेतहाशा उलझनों भरी दुनिया की एक और झलक पेश करता है।
पसंदीदा “पटीवर्स” की मस्ती को दोगुनी उलझनों और तिगुनी कॉमेडी के साथ वापस लाते हुए, यह ट्रेलर गलतफहमियों, बदकिस्मती और ठहाकों से भरे पलों का एक पूरा रोलरकोस्टर है। इसके केंद्र में हैं आयुष्मान खुराना, जो प्रजापति पांडे के किरदार में नज़र आते हैं।!एक सीधे-सादे फॉरेस्ट ऑफिसर, जिनकी ज़िंदगी एक नेक काम के चलते अचानक पूरी तरह से उलझ जाती है।
एक महिला मित्र की मदद करने की कोशिश से शुरू हुई कहानी देखते ही देखते झूठ, शक, अचानक आमने-सामने आने वाली परिस्थितियों और नामुमकिन हालातों के जाल में बदल जाती है, जिसमें प्रजापति फंस जाते हैं। एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच, जिनका किरदार निभा रही हैं सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह। जंगल की मज़ेदार घटनाओं से लेकर इमोशनल ड्रामा और भरपूर कॉमिक कन्फ्यूज़न तक, यह ट्रेलर एक ऐसी फिल्म का वादा करता है जो ह्यूमर, दिल और नॉनस्टॉप मनोरंजन से भरपूर है।
फिल्म की इस “वाइल्ड” और मज़ेदार भावना को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में, स्टार कास्ट, निर्देशक, निर्माता और मीडिया की मौजूदगी में ट्रेलर लॉन्च किया, जिससे यह एक यादगार और अपने तरह का अलग लॉन्च बन गया।
इस फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, आयशा रज़ा, दुर्गेश कुमार सहित कई बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन ‘पति पत्नी और वो दो’, जिसका निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है, और जिसका निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म के लिए तैयार हो जाइए एक मज़ेदार और भावनाओं से भरी यात्रा के लिए।























